आज हम बात करेंगे Top 10 Clothing Brands in India की, भारत में fashion brands के मामले में लोग ज्यादा ही ध्यान देते हैं और खरीदते हैं और यह सारी Famous Indian Brands हैं जो कि अपना खुद का उत्पादन करती हैं और बेचती हैं (Hindi)
Top 10 Clothing Brands in India
Raymond (रेमंड )
Raymond Group एक भारतीय ब्रांड है जो कि 1925 से चला आ रहा है| रेमंड ग्रुप ब्रांडेड कपड़े और सूट के अलग-अलग फैब्रिक के लिए मशहूर है| भारतीय इस ब्रांड को खूब सराहते हैं और इसके कपड़े का प्रयोग करते हैं| आज इस कम्पनी को लगभग 93 साल हो गये हैं| रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) हैं, और इस ग्रुप का headquarter मुंबई में है|
Siyaram’s (सियाराम)
Siyaram Silk Mills, Ltd (SSM), इस कम्पनी को अज लगभग 40 साल हो गये हैं, यह भी भारतीय मूल की कम्पनी है जिसका headquarter भी मुंबई में है| यह company भी भारत में अनेक showroom के साथ कपड़े और सूट फैब्रिक का काम करती है|
इस कम्पनी की 2 सहायक कम्पनी भी हैं जिनके नाम हैं- Oxemberg और Balkrishna Synthetics Limited.
वेबसाइट- Siyaram.com
Whole Time Director: SHRIKISHAN PODDAR, ASHA DEVI PODDAR, GAURAV PODDAR and ASHOK KUMAR JALAN
Arvind (अरविन्द )
Arvind ltd./ Arvind textile comapny
इस कम्पनी को कस्तूरभाई लालभाई (Kasturbhai Lalbhai) ने सन 1931 में स्थापित किया था, आज इस कम्पनी को करीब 87 साल हो गये हैं| यह भारतीय कम्पनी भी कपड़े के उत्पादन और बेचने के लिए मशहूर है| इसका headquarter नरोदा,अहमदाबाद, गुजरात (Naroda, Ahmedabad, Gujarat, India) में है|
सहायक कम्पनी- Arvind group की अनेक सहायक कम्पनी हैं, देखने के लिए आप इस keyword (arvind company subsidiaries)से चेक कर सकते हैं|
Bombay Dyeing (बॉम्बे डाइंग)
बॉम्बे डाइंग वस्त्रों के भारत के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। यह कम्पनी Wadia Group की प्रमुख कम्पनी है जो कि कपड़े के उत्पादन के लिए बहुत ही मशहूर है| यह कम्पनी ज्यादातर चादर और सजावट के सामान के लिए प्रसिद्ध है पर आजकल यह कम्पनी मुख्य रूप से fashion clothes के लिए जोरों से काम कर रही है|
इसका headquarter मुंबई में है और इसकी अनेकों सहायक कंपनियां भी हैं जैसे- GoAir, Britannia Industries, Gherzi Eastern Limited etc.
Grasim (ग्रासिम)
Grasim Industries Limited भारत की टॉप companies में से एक है, यह कम्पनी Aditya Birla Group की है और Top 10 Clothing Brands in India के लिए यह कम्पनी सबसे बेहतरीन है| इस कम्पनी को 1948 में कपड़ा निर्माता के रूप में मुंबई से शुरू किया गया था| (Forbes) फोर्ब्स द्वारा संकलित दुनिया की सबसे अच्छी तरह से सम्मानित फर्मों की सूची में ग्रासिम इंडस्ट्रीज को 154 वें स्थान पर रखा गया था।
सहायक कम्पनी- Ultratech Cement, Aditya Birla Capital, Dharani Cements Ltd, Harish Cement Ltd., Aditya Birla Chemicals (Belgium) BVBA, Aditya Birla Payments Bank.
Manyavar (मान्यवर)
इस ब्रांड के क्या कहने, कोकालता (Kolkata) की एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ और आज इसके 180 शहर में 350 स्टोर हैं
भारत और विदेश में| आज यह ब्रांड Manyavar Mohe के नाम से जाना जाता है|
यह कम्पनी रवि मोदी (Ravi Modi) ने 1999 में शुरू की और यह कम्पनी पुरुषों के लिए कपड़े बनती है जैसे कुरता,
शेरवानी और इंडो वेस्टर्न आदि|
Manyavar Mohe की पैरेंट कम्पनी Vedant Fashions Pvt. Ltd है|
VAN HEUSEN (वैन हेउसेन)
Allen Solly (एलन सोली)
Peter England (पीटर इंग्लैंड)
अगर देखा जाए तो वेन हुसेन, एलन सोली, पीटर इंग्लैंड भारत से बहार की कंपनी हैं पर भारत में इन ब्रांड्स को Aditiya Birla Group ने लिया हुआ है|
Donear(डोनियर)
Donear Company को Mr. Vishwanath Ji (विश्वनाथ जी) ने शुरू किया था और अब उनके दो बेटे इस काम को संभाल रहे हैं
जिनके नाम हैं- Rajendra and Ajay (राजेंद्र और अजय)| पहले Donear NXG नाम हुआ आजकल यह कंपनी D’Cot के नाम से भी चल रही है|
इसकी सहायक कंपनी हैं– OCM India Limited, Rajendra Synthetics Pvt. Ltd. headquarters Mumbai में हैं|
ये थे Top 10 Clothing Brands in India , अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया है तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करें| और अगर आप Luxury Fashion Brands in India के बारे में जानना कहते हैं तो आप इस ब्लॉग को पढ़ सकते हैं|