Top 5 Successful People List

Top 5 Successful People List

Top 5 Successful People

यहाँ आप जान सकते हैं दुनियाँ के successful people के बारे में जिन्होंने अपने नाम का लोहा मनवा रखा है होने और ना होने के बाबजूद भी|

आज हम बात करेंगे 5 सफल उद्यामीयों (Successful People) के बारे में, जिन्होंने अपने काम से अपना इतना नाम किया

है कि दुनियांभर में इनकी पहचान है अब वो चाहे किसी भी क्षेत्र में हो, यहाँ  सब अलग लग क्षेत्र से हैं|

जिन 5 व्यक्तियों की हम बात करने जा रहे हैं उन्होंने अपने जीवन का लगभग हर पड़ाव देखा है और

उससे कुछ न कुछ सीखा जरुर है , वो कहते हैं ना-

जीतने के लिए आपको हार का सामना करना पड़ता है और सही मायने में यही आपकी जीत कि सीढ़ी होती है, पर कुछ व्यक्ति

अपनी हिम्मत यहीं पर हार जाते हैं और सफल होने से चूक जाते हैं|

                                    “जब तक आप हारेंगे नहीं, तब तक सीखेंगे नहीं “

                          “असफल होकर, जीतने के प्रयास को ही सही सफलता कहते हैं”

                            “आज की हार से जो सीख ले, अगली जीत उसी की होती है”

Stories of Successful People

अब, हम जिन लोगों के बारे में बात करने जा रहे हैं इन्हें आप यह समझ लीजिये कि ये सब लोग एक जीता जागता उदाहरण हैं अपनी हार के बाद, जीतने के प्रयास से ही, सफलता कैसे प्राप्त करते हैं|

1- Bill Gates (बिल गेट्स)-

बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स (William Henry Gates) है| अमेरिका के नामी बिजनेसमैन, लेखक, निवेशक और माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन (Microsoft Corporation) के प्रमुख संस्थापक भी हैं|

बिल गेट्स ने अपना कॉलेज छोड़ दिया था business करने के लिए,  सबसे पहले उन्होंने हार्वर्ड में केवल ट्रैफ-ओ डेटा के नाम से व्यवसाय शुरू करने के लिए भाग लिया जो बुरी तरह विफल रहा,

पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपना मुकाम हासिल कर लिया और से देखा जाए तो गेट हर प्रकार से सक्षम थे कुछ भी करने के लिए,  इनके माता-पिता एक अच्छी कमाई करते थे  पर फिर भी उन्होंने पाने बलबूते पर कुछ करने की सोची और दुनिया को कर दिखाया|

2- Charlie Chaplin (चार्ली चैपलिन)




आज चार्ली चैपलिन कौन नहीं जानता, Walworth, London, United Kingdom के रहने वाले हैं पर हर देश में इनकी छाप है क्यों की इन्हें समझने के लिए किसी भाषा  की जरुरत  नहीं, ये बिना कुछ बोले ही लोगों का दिल जीत लेते हैं|

जिंदगी में बदलाव कब आया– एक बार ये फिल्म के लिए गये तब इन्हें उस फिल्म के प्रमुख लोगों ने ख़ारिज कर दिया यह बोलकर, कि वह अपनी इन बिना बोलने वाली हरकतों से लोगों को हँसा नहीं पाएंगे ना ही उनका ध्यान अपनी और खींच पायेंगे|

“आज आपको बता दें कि चार्ली चैपलिन साइलेंट फिल्म, विडियो और कॉमेडी माईम्स के लिए जाने जाते हैं और चार्ली चैपलिन सभी माईम्स के माईम्स हैं और (silent) मूक फिल्मों के राजा हैं”

3– Thomas Alva Edison (थॉमस एल्वा एडिसन)

एक महान आविष्कारक मेरी नज़र से देखा जाये तो आज (present) को देखते हुए, इस व्यक्ति को दुनियाँ में सब लोगों से ऊपर का स्थान मिलना चाहिए क्यों कि आज की पीढ़ी बिजली से ही ज़िन्दा है, जिसका आविष्कार इन्होने किया है|




एक समय पर थॉमस एडिसन को लोग पागल और बेवकूफ समझते थे और ऐसा ही उनके शिक्षक ने उनसे बोला कि अगर तुम कुछ समझ नहीं पा रहे तो आगे कैसे पढ़ पाओगे, फिर क्या, यहीं से एक नायक की शुरुआत हुई|

और जिस शिक्षक ने  बुरा भला बोला था या जो भी उनका मजाक बनाते थे सब के मुह बंद हो गए थॉमस एडिसन के आविष्कार देख के|

4- Steve Jobs (स्टीव  जोव्स)

स्टीव जॉब्स कि कहानी भी बिल गेट्स कि तरह ही है, ये भी एक कॉलेज ड्रॉपआउट हैं और बहुत से फेलियर देखे हैं

इन्होने अपनी जिंदगी में, इन्हें काफी बार निकाल दिया गया और अपनी नौकरी भी खो चुके थे एप्पल जैसी

कम्पनी से| 30 साल का होने के बाबजूद भी इन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी पर असफलताओं को अपनी सीड़ी बना कर खुद को नए सिरे से निर्मित किया|

अपनी गलतियों से सीखते हुए और एक नयी सोच के साथ अपना काम शुरू किया और जिस कम्पनी से निकला गया था

उसी कम्पनी (एप्पल) ने उन्हें बापस बुलाया और फिर आईफोन आईपैड और आईपॉड जैसे कुछ सबसे प्रसिद्ध ऐप्पल उत्पादों को बरकरार रखा। स्टीव जॉब्स दुनिया में इस पीढ़ी के सबसे सफल और अमीर पुरुषों में से एक हैं और आगे भी इनका नाम प्रौद्योगिकी में एक प्रतीक बना रहेगा|

5- Walt Disney (वाल्ट डिज्नी)

आज जो आप और हम जो मिकी माउस और उस जैसे अनेक कार्टून देखकर बड़े हुए हैं वो इन्ही की देन है| इन्हें एनीमेशन

फिल्मों के लिए 22 बार अवार्ड दिया जा चुका है|




वाल्ट डिज्नी ने 7 साल कि उम्र में अपने पडोसी के घोड़ों कि तस्वीर बना दी थी और यह चित्र उनके पडोसी को इतना पसंद आया कि उन्होंने इस चित्र को पैसे देकर खरीदा था| यह उनके जीवन कि पहली कमाई थी| 

एक स्टूडियो में जब उनकी जॉब लगी फिर एक सार में ही इन्हें यह कहकर निकल दिया गया कि उनके अन्दर कला नहीं हैं और यही बात उनके दिल में चुभ गयी और उन्होंने आगे और भी बेहतरीन चित्र बनने शुरू किए और




अंत में एक चित्र बनाया उसका नाम अपनी पत्नी के कहने पर मिक्की रखा और लोगों के सामने अपना शो पेश किया जिसे लोगों ने बहुत सराहा उस दिन के बाद आज तक वो और उनकी कलाएं हमारे बीच जीवित हैं|

आपकी राय क्या है, इनमें से कौन से successful people की कहानी आपको सबसे ज्यादा प्रेरित करती है?

ऐसी और भी कहानियां पढ़ें-  नौकर से मालिक बनने की कहानी 




 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *